Breaking News

सूरज की तपिश से जनजीवन हो रहा बेहाल

Spread the love

फतेहपुर। अप्रैल माह शुरू होते ही दिन प्रतिदिन तापमान में हो रही वृद्धि ने आम जनानस को गर्मी से बेहाल कर दिया है। सूरज की बढ़ती तपिश के कारण आसमान से आग बरस रही है। वहीं लू के थपेड़ों ने आम जनमानस को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। बुधवार को जिस तरह से तापमान में बढोत्तरी रही उसे देखकर आने वाले दिनो में भीषण गर्मी का एहसास करा दिया है।
अभी अप्रैल माह का प्रथम सप्ताह चल रहा है लेकिन सूर्य देवता ने गर्मी का कहर ढाना शुरू कर दिया। तापमान में हो रही तीव्र वृद्धि और लू के थपेड़ों ने और विकराल स्थिति पैदाकर दी जिससे लोग घरों मे कैद होने को मजबूर हो गए हैं। आज गर्मी के कारण अपने काम से निकलने वाली महिलाओं को स्कार्फ व पुरूषों को अगौंछा का सहारा लेना पड़ा। स्कूल से छुट्टी पर घर वापसी आने वाले नौनिहालों को भी सबसे ज्यादा बेहाल देखे जा रहे हैं। अभिभावक अपने बच्चों को छाते व स्काफ को सहारे घर ले जा रहे है। वहीं कामकाजी महिलाएं व पुरूषों को गर्मी मे लू के थपेड़ों को सहने को मजबूर है। गर्मी की भीषणता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अप्रैल माह शुरूआती दौर ही चल रहा है। वहीं पंखे फेल साबित हो रहे हैं। गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही अब पानी की दरकार बढ़ गई है। गर्मी से लोगों को निजात दिलाए जाने के लिए जगह-जगह जूस की दुकाने भी सजी हुई हैं। बाहर निकलने वाले लोग अब ठंडे पेय पदार्थों का सेवन अधिक कर रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो मई व जून मे तापमान मे और बढ़ोत्तरी हो सकती है। ऐसे मे लोगों को मानसून आने तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नही दिख रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial