Breaking News

भाजपा के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण कर निकाली प्रभात फेरी

Spread the love

फतेहपुर। बुधवार को उत्तरी मंडल में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में चौक चौराहा पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वजारोहण किया गया। उसके पश्चात लोगों ने वंदे मातरम का गीत गाया तत्पश्चात चौक से संगठनात्मक गीत की धुन के साथ प्रभात फेरी निकाल कर होटल गुरु पैलेस पहुंचे। जहां अनु श्रीवास्तव एवं जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी, मंडल प्रभारी डॉ शिव प्रसाद त्रिपाठी एवं मंडल अध्यक्ष नगर संजय गुप्ता आदि ने महापुरुषों के चित्रों में पुष्पांजलि करके भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल के विषय में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन जैसे ही शुरू हुआ वहां उपस्थित लोगों ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए और उनके उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना। नगर अध्यक्ष ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर महिला मोर्चा से मंजू शुक्ला, गायत्री सिंह, ज्योति प्रवीण, सुनिधि तिवारी, भारती गांधी, अपर्णा पांडेय, अंजू त्रिपाठी, पूजा पांडेय, कविता रस्तोगी, वंदना द्विवेदी, संजय कुमार श्रीवास्तव (संजय लाला), राम प्रसाद मौर्या, श्याम सिंह परिहार, पुत्तू लाल गुलिया, अभिषेक श्रीवास्तव, अमित शुक्ला, नीता गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, रिंकू पूरी, अमित सिंह, इंद्रसेन पटेल, अमित सिंह अंशु, राहुल वर्मा, दीपक कुमार, पंकज राजपूत, नामित सभासद धनंजय द्विवेदी, दीपक त्रिपाठी, मनोज विद्यार्थी, वसीम खान, अनिल गौतम, धर्म सिंह मौर्य, जगन्नाथ गांधी, राधेश्याम हयारण के अलावा बूथों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial