Breaking News

शैम्स ब्राइडल हाउस का समाजसेवी ने किया उद्घाटन

Spread the love

फतेहपुर। शहर के कलक्टरगंज में नवनिर्मित शैम्स ब्राइडल हाउस का उद्घाटन समाजसेवी राम बिहारी श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। संचालिका श्वेता श्रीवास्तव, नमृता श्रीवास्तव और नंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि यहां ज्वैलरी, हैंडबैग, लहंगा, गाउन किराए पर उपलब्ध है। साथ ही शोरूम में महिलाओं के लिए हर परिधान उचित मूल्य पर उपलब्ध है।
संचालिका ने बताया कि उनका प्रयास है कि एक ही स्थान पर महिलाओं से संबंधित शादी विवाह के अवसर पर जो भी ज्वैलरी, लहंगा, चुनरी ली जाती हैं उसके लिए कहीं और न जाना पड़े। इसलिए वातानुकूलित शोरूम में सारी सुविधाएं उपलब्ध है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, गायत्री सिंह, वंदना द्विवेदी, सौम्या सिंह, अंजू त्रिपाठी, मधु शर्मा, मधु साहू, मधु शुक्ला, मंजू शुक्ला, नीता गुप्ता, प्रशांत शुक्ला, रचित श्रीवास्तव, श्याम बिहारी श्रीवास्तव, रफीक ठेकेदार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial