Breaking News

बाघों के रक्षक अब बन के रह गए है वन विभाग के अधिकारियों के रक्षक…

Spread the love

बाघों के रक्षक अब बन के रह गए है वन विभाग के अधिकारियों के रक्षक

  वर्ष 2017 में माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार दुधवा टाइगर रिजर्व के भाग कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग बहराइच में स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स का गठन किया गया था ताकि वन्य व वन्यजवो की सुरक्षा हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस PAC के जवानों की तैनाती की गई थी! ये जवान वर्ष 2017 से 2021 तक पूरी ईमानदारी से दिन रात मेहनत कर वन व वन्यजवो की सुरक्षा में अपना भागीदारी निभाये!
अनगिनत लेपर्ड ,टाइगर व अन्य जीवों के बचाने के साथ गोल्फर ज्योतिनदर सिंह रंधावा को शिकारी के रूप में पकड़ने के साथ न जाने कितने अभियानों में वन विभाग का साथ दिए STPF प्रभारी कतर्नियाघाट रह चुके SI सत्येन्द्र कुमार ने जंगल के आस पास रहने वाले निराश्रित बच्चों को मोगली विद्यालय चलाये , जिसमे 350 बच्चे लाभार्थी बने , पंरतु नवनिर्वाचित DFO आकाशदीप वधावन ने STPF के जवानों को अपने शानों – शौकत  व अपने व्यक्तिगत  लाभ के लिए इस्तेमाल करने लगे , जिसमे ड्यूटी के नाम पर चार जवानों को अपने गनर के रूप में ,कुछ जवानों को अपने आवास सुरक्षाकर्मी  के रूप में प्रयोग कर रहे हैं !
औऱ तो और फारेस्ट गॉर्ड व वचारो की ड्यूटी बैरियर से हटा कर STPF जवनो को लगा दिए हैं , 18-18 घण्टे ड्यूटी करवाते है। STPF जवानों को न समय से वेतन मिलता है ना कोई सुविधा वर्तमान समय में STPF का कोई प्रभारी भी नही है जो जवानों की समस्या को सुन सके। इसीलिए वन विभाग के अधिकारी STPF जवानों का वाचरों के तरह बर्ताव कर रहे है आखिर वनों व अन्य जीवों की सुरक्षा का दायित्व निभाने वालो जवान अब अधिकारी के घरों की सुरक्षा कर रहे है ,2017 से 3-3 फील्ड डायरेक्टर रह चुके है औऱ कतर्नियाघाट में 2-2 DFOरह चुके मगर कभी भी STPF जवानों को व्यक्तिगत सुरक्षा में नही लगाए , क्योकि STPF के टीम रूप में कार्य करती है न कि व्यक्तिगत  सुरक्षा में !
 आखिर नव निर्वाचित DFO महोदय आखिर क्यों ऐसा कर रहे है ?  क्या इसकी सूचना PAC हेड या PAC के उच्च अधिकारियों को है कि आख़िर उनके द्वारा भेजे गए PAC जवनो के साथ क्या हो रहा है? आखिर STPF के कोई भी जिम्मेदार अधिकारी  क्यो नही नियुक्त किया जा रहा है !  स्पेशल टाईगर प्रोटेक्शन फोर्स को वाचर न बनाया जाई इनके दायित्वों को सही से इस्तेमाल किया जाए!

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial