Breaking News

भाजपा में नए मेहमान का क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

Spread the love

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी में धाता ब्लाक प्रमुख पति का शामिल होना क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं को रास नहीं आ रहा है। नए मेहमान का जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में विरोध दर्ज कराया गया। सभी ने ब्लाक प्रमुख पति को पार्टी से निष्कासित करने की मांग उठाई।
धाता क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां नारेबाजी करके भाजपा में शामिल होने वाले ब्लाक प्रमुख पति राजनारायण सिंह उर्फ राजू सिंह का विरोध दर्ज कराया। वक्ताओं ने कहा कि अभी तक ये महाशय सपा की राजनीति कर रहे थे। विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी को जिताने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे थे। प्रदेश में सपा सरकार न बनने व क्षेत्रीय सपा प्रत्याशी के हार जाने की वजह से उन्होने सत्ता सुख भोगने के इरादे से भाजपा का दामन थामा है। कार्यकर्ताआें का कहना रहा कि उन्हें पार्टी से तत्काल निष्कासित किया जाए। उनके पार्टी में शामिल होने से क्षेत्र में भाजपा कमजोर हो जाएगी। विरोध दर्ज कराने वालों में जिला मंत्री नीरज बाजपेयी, धाता मंडल के सेक्टर प्रमुख प्रदीप कछवाह, मंडल महामंत्री अजीत सिंह, सतीश कुमार पांडेय, सतेंद्र सिंह, प्रियेंद्र प्रताप सिंह, वशिष्ठ नारायण ओझा, विवेक सिंह, रोति तोमर, धर्मेंद्र सिंह, देवेश त्रिपाठी, रामनारायण शुक्ल, अतुल सिंह, राकश दुबे, शुभम ठाकुर, नितिन सिंह, श्याम यादव भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial