Breaking News

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Spread the love

फतेहपुर। जिले में वाहन चोरी और अपराधियों पर अंकुश लगाने के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार को अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके पास से तमंचा, कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर एक दर्जन बाइकें भी बरामद हुई हैं।
पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सदर कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं हो रही थी। इस पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली प्रभारी आनंद प्रकाश शुक्ला की अगुवाई में टीम का गठन किया गया था। शुक्रवार को पुलिस टीमें क्षेत्र भ्रमण पर थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि इनमें चुन्नू सोनी उर्फ राजा उर्फ कामता व रमेश सोनी पुत्रगण रामप्रताप सोनी निवासी कमासिन रोड सर्राफ गली कस्बा थाना बबेरू जनपद बाँदा शामिल हैं। पकड़े गए शातिर बदमाश सगे भाई हैं। एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूंछतांछ के दौरान इनकी निशानदेही पर सदर कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकीपुर गांव के समीप नई रेलवे लाइन नहर के किनारे जंगल में चोरी की 11 मोटर साइकिलें बरामद की गईं हैं। तलाशी के दौरान अभियुक्त चुन्नू सोनी उर्फ राजा उर्फ कामता के कब्जे से एक 325 बोर अवैध तमंचा व दो ज़िंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial