Breaking News

जय कुमार सिंह जैकी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

फतेहपुर। विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन अपना दल (एस) से बिंदकी विधानसभा से विधायक निर्वाचित होने पर जय कुमार सिंह जैकी ने रोड शो कर जनता का आभार जताया। जगह-जगह नवनिर्वाचित बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।
बिंदकी विधानसभा से जीत दर्ज कराने के बाद सोमवार को प्रथम जनपद आगमन पर निवर्तमान कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी ने रोड शो कर क्षेत्रीय जनता का आभार जताया। नवनिर्वाचित विधायक का काफिला जनपद सीमा में जैसे ही पहुंचा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर जमकर स्वागत किया जिसके पश्चात अपना दल के राष्ट्रीय महासचिव जेएन कटियार व जिलाध्यक्ष अनिल उमराव के नेतृत्व में रोड शो निकाला गया जो कि चौडगरा, मलवां, अल्लीपुर, कोराई मोड़ से सहिली, जोनिहाँ, लालपुर, मडरांव, फरीदपुर होते हुए बिंदकी पहुंचकर समाप्त हुआ। विधानसभा क्षेत्र के मांर्ग व पड़ने वाले गांव के चौराहों एवं कस्बों में जगह-जगह कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने फूलमलाओं से लादकर जमकर नवनिर्वाचित विधायक जय कुमार सिंह जैकी का स्वागत किया। इस दौरान नवनिर्वाचित विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि बिंदकी विधानसभा की जनता ने जिस आशा एवं विश्वास के साथ उन्हें भारी बहुमत से जीत दिलाकर विधानसभा भेजने का काम किया है। जनता के एक-एक वोट के एहसान का बदला वह क्षेत्र के विकास से देंगे। उन्होने कहा कि पार्टी से उन्हें 2017 में जहानाबाद विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था। जहानाबाद की जनता ने उन्हें चुनकर विधानासभा भेजा। उन्होने प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बनने के बाद जहानाबाद विधानसभा का विकास करने का काम किया था। अब पार्टी ने बिंदकी विधानसभा की सेवा करने का अवसर दिया है। जल्द ही बिंदकी विधानसभा के विकास का खाका खींचकर विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। इस मौके पर पुष्पराज पटेल, कुलदीप भदौरिया, धीरेंद्र दुबे, गोवर्धन पटेल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial