Breaking News

यूक्रेन से सकुशल लौटा छात्र, डीएम ने दी बधाई

Spread the love

फतेहपुर। मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गए जनपद के छात्र के सकुशल देश वापसी पर जिलाधिकारी ने छात्र व परिजनों से मिलकर बधाई दी। सोमवार को शहर के जयराम नगर मोहल्ला निवासी डॉ अरविंद कुमार गुप्ता के पुत्र आशुतोष गुप्ता की सकुशल वापसी होने पर जिलाधिकारी के बुलावे पर छात्र व परिजनों ने डीएम आवास पहुँचकर जिलाधिकारी अपूर्व दुबे से मुलाकात की। इस दौरान छात्र ने बताया कि वह यूक्रेन के कीव में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई के अंतिम वर्ष का छात्र है। यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद किसी तरह हंगरी पहुंचा जहाँ तीन दिनों तक रुकने के बाद बुडापेस्ट से फ्लाइट के ज़रिए भारत वापस आ सका। उन्होने बताया कि युद्ध क्षेत्र से वापसी के दौरान छात्रों के समूह अपने वाहनों पर भारतीय झंडे का प्रयोग करते थे। जिससे उन्हें जान बचाने में सहायता मिल सकी। मेडिकल की पढ़ाई के लिए प्रतिवर्ष सैकड़ो बच्चे यूक्रेन जाते है। यूक्रेन को मेडिकल की शिक्षा के लिए सस्ता एवं बेहतर माना जाता है। यूक्रेन और रूस में अचानक तनाव शुरू होने के बाद लड़ाई शुरू होने की वजह से दुनिया भर के लोगों को जान बचाने के लिए दूसरे देश की शरण लेनी पड़ी थी। वहीं भारत समेत अन्य देश के निवासियों को भी देश वापसी कंरनी पड़ रही है। जनपद के लाल आशुतोष की स्वदेश वापसी पर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने मुँह मीठा कराकर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial