Breaking News

आशा एंड कंपनी के मालिक प्रवीण मालवीय ने की आत्महत्या

Spread the love
इलेक्ट्रॉनिक के सबसे बड़े व्यवसायी, सबसे ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित आशा ऐन्ड कम्पनी के मालिक प्रवीण मालवीय ने की आत्महत्या 
प्रयागराज : आशा एंड कंपनी के मालिक प्रवीण मालवीय ने आज सोमवार सुबह स्टोर रूम के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन कमरे से कोई सुसाइड नोट सुराग नहीं मिला प्रयागराज संगम नगरी में माघ मेले से लेकर कुंभ मेले तक में आशा एंड कंपनी का ही साउंड सिस्टम लगता था इस घटना से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है  प्रयागराज के बड़े बड़े व्यापारी उनके घर पहुंचे रहे हैं और सांत्वना देने में लगे रहे हैं प्रयागराज के सिविल लाइंस निवासी आशा एंड कंपनी के मालिक प्रवीण की उम्र लगभग 60 साल के थे उनके परिवार में उनकी पत्नी रूबी, बेटा यशार्थ और बहू मेघा मालवीय एक साथ रहते हैं बेटी वर्तिका की शादी हो चुकी है और वह शहर के बाहर है। अपने मकान में ही उन्होंने अपना ऑफिस बनाया हुआ है उनके परिजनों ने पुलिस को बताया कि रोज सुबह टहलने जाते थे सोमवार को 8 बजे के बाद जब वह घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू हुई। कहीं पता नहीं चलने पर पर दूसरी मंजिल पर बने स्टोर रूम पर पहुंचे तो रूम का दरवाजा खुला था। अंदर वह कमरे में फांसी पर लटके थे। यह देख उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने उन्हें फांसी के फंदे से नीचे उतारा और आनंद हॉस्पिटल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी गई। छानबीन करने के बाद सिविल लाइन इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव ने बताया कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं इस मामले में पूछने पर उनके बेटे यथार्थ में हाथ जोड़ लिया। आत्महत्या का कारण उनके रिश्तेदार भी नहीं बता सके |
 संवाददाता : राजेश चतुर्वेदी, छविनाथ पाठक

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial