Breaking News

शिवाय इंटरप्राइजेज का हुआ उद्घाटन

Spread the love

फतेहपुर। शहर के तांबेश्वर नगर के समीप स्थित शिवाय इंटरप्राइजेज का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। यहां अब अब दामां के साथ-साथ आसान किश्तों में ई-रिक्शा मिल सकेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीमू सिंह व अंकित सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से प्रतिष्ठान का फीता काटकर उद्घाटन किया। तत्पश्चात वहां मौजूद रिक्शों का अवलोकन करते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठान के खुल जाने से अब लोगों को आसानी से ई-रिक्शा मिल सकेंगे। प्रोपराइटर समर वीर सिंह व चंद्र वीर सिंह ने कहा कि शोरूम में बेरोजगारों के लिए आसान किश्तों में रिक्शा उपलब्ध है। इस मौके पर अजमेर सिंह, रोहित सिंह, भूपेंद्र सिंह, रामजी, जितेंद्र सिंह, अनिल गुप्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial