फतेहपुर। जनपद के समस्त थानों पुलिस ने साइबर जागरूकता दिवस आयोजित कर जागरूकता अभियान चलाया। आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य के तहत लोगों को साइबर अपराध के प्रकार व इससे बचने के उपायों के बारे जानकारी देकर पम्पलेट आदि वितरण किया। सभी थानों की पुलिस ने अपने क्षेत्र में पड़ने वाले बैंक, एटीएम, प्रमुख बाजार, बस अड्डे, चौराहे, प्रमुख व्यावसायिक दुकानों, गांव-कस्बे व अन्य जगहों पर लोगों को समझाया।
आमजन को जागरूक करते हुए पुलिस कर्मियों ने बताया कि आम जनमानस में साइबर अपराधों के बारे में सही जानकारी न होने के कारण साइबर अपराधी उन्हें अपने चंगुल में फंसाकर उनकी मेहनत की कमाई को ठग लिया जा रहा है। साइबर अपराधी विभिन्न माध्यमों से पहले लोगों का डाटा एकत्र करते हैं। उसके उपरान्त उन्हे बैंक कर्मी या विभिन्न कम्पनियों का कस्टमर केयर बनकर फोन कर केवाईसी आदि के नाम पर उनके बैंक खाता, एटीएम नं0, सीवीवी नं0, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड आदि गोपनीय जानकारियों प्राप्त कर ली जाती है। इसके अतिरिक्त फोन के माध्यम से बरगलाकर क्विक सपोर्ट/एनीडेस्क जैसे रिमोट एक्सेस एप्लीकेशन डाउनलोड कराकर भी खातों से सम्बन्धित गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ली जाती है। खातों से संबंधित प्राप्त की गई गोपनीय जानकारी के माध्यम से साइबर अपराधियों द्वारा लोगों का मेहनत से कमाया गया पैसा व उनकी जमा पूँजी उनके खातों से बेईमानी करके निकाल ली जाती है। इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, डेबिट कार्ड/केडिट कार्ड डिटेल एवं यूजर आईडी पासवर्ड शेयर न करें। कोई व्यक्ति यदि बातों-बातों में आपसे कोई रिमोट एक्सेस एप डाउलोड करने को कहे तो डाउनलोड न करें। अपने मोबाइल को किसी अनजान व्यक्ति को न दें। क्यूआर कोड को बेहद सावधानी से स्कैन करे व पूर्ण जांच कर ले। किसी भी प्रकार की साइबर क्राइम सम्बन्धी शिकायत को दर्ज करने हेतु नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के टोल फ्री नं0 155260 या 112 डायल करे या अपने बैंक को घटना के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए नजदीकी थाने या जनपदीय साइबर क्राइम सेल में भी सम्पर्क करें।
