Breaking News

सपा की जिला कमेटी का विस्तार, रामकृपाल जिला उपाध्यक्ष व योगेंद्र को बनाया जिला सचिव

Spread the love

फतेहपुर :- समाजवादी पार्टी ने संगठन मजबूती के जिला कमेटी का विस्तार करते हुए रामकृपाल को जिला उपाध्यक्ष व योगेंद्र को जिला सचिव पद पर मनोनीत कर दिया। दोनों पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुमोदन से रामकृपाल सोनकर को जिला उपाध्यक्ष व योगेंद्र पाल को जिला सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष ने दोनों मनोनीत पदाधिकारियों से विधानसभा चुनाव में पार्टी के घोषित प्रत्याशियों को जिताने के लिए गांव-गांव जाकर पार्टी की नीति एवं रीतियों को गिनाने की अपील की। उधर नवमनोनीत पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी प्रत्याशियों को जिताने का काम किया जाएगा। प्रदेश में पुनः अखिलेश यादव की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial