Breaking News

बसपा प्रत्याशी ने जनसंपर्क कर मांगे वोट

Spread the love

फतेहपुर :- बहुजन समाज पार्टी के सदर विधानसभा प्रत्याशी अय्यूब अहमद का जनसंपर्क नामांकन के बाद और तेज हो गया है। मंगलवार को उन्होने सदर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण कर लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।
बसपा के सदर विधानसभा प्रत्याशी अय्यूब अहमद ने समर्थकों एवं पार्टीजनों के साथ विधानसभा के पटैतापुर, मीरापुर, खैदीपुर, सेमरी, कलारवापुर, छिछनी, गोपालपुर, बंधवा, कुसुंभी, लड़ौली आदि गांवों का भ्रमण किया। उन्होने मतदाताओं से घर-घर जाकर मुलाकात की और बसपा शासनकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए आगामी 23 फरवरी को उनके पक्ष में वोट की अपील की। उन्होने कहा कि प्रदेश में यदि बसपा की सरकार आई तो कानून का राज स्थापित होगा। बहन-बेटियों की इज्जत आबरू की हिफाजत होगी। उन्होने कहा कि प्रदेश में बहन मायावती ही विकास की गंगा बहा सकती हैं। उन्होने सभी मतदाताओं से पुनः प्रदेश में बसपा सरकार बनाने का आहवान किया। इस मौके पर उनके साथ जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह गौतम, मंडल प्रभारी वकील अहमद, नीरज पासी, विनोद गौतम, पीके गौतम, लालू मौर्या, सोनू गौतम सहित अन्य समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial