Breaking News

हिंदू महासभा की महिला शाखा जिलाध्यक्ष बनीं संगीता

Spread the love

लोकतंत्र में सबको भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए : मनोज
फतेहपुर :- अखिल भारत हिंदू महासभा की मासिक बैठक कैंप कार्यालय आईटीआई रोड में आयोजित हुई। जिसमें विधानसभा चुनाव के दौरान नेताओं के बिगड़े बोल पर नाराजगी का इजहार करते हुए लोकतंत्र में सबको भाषा की मर्यादा बनाए रखने की अपील की गई। उधर हिंदू महासभा की महिला शाखा की जिलाध्यक्ष संगीता को बनाया गया। जिनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला ने की। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ चंद्र कुमार पांडेय एवं प्रदेश महामंत्री मनोज त्रिवेदी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री मनोज त्रिवेदी ने संगठन मजबूती एवं सक्रियता के साथ राष्ट्रवादी विचारधारा में अग्रसर रहने हेतु आवाहन किया। उन्होंने वर्तमान चुनावी वातावरण में परस्पर एक दूसरे पार्टी के नेताओं व प्रत्याशियों की भड़काऊ तथा नफरती भाषा की आलोचना की। उन्होने कहा कि लोकतंत्र में हम सबको भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। बैठक में ही महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी की संस्तुति पर संगीता गुप्ता को महिला शाखा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनको एक माह के अंदर महिला कार्यकारिणी गठन करने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने वर्तमान समय में जानवरों द्वारा किसानों की फसलें नष्ट होने पर चिंता प्रकट करते हुए प्रशासन से निवारण की मांग की। गौशालाओं में भूसा चारा न होने एवं अव्यवस्थाओं पर रोष प्रकट किया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला प्रवक्ता स्वामी राम आसरे आर्य, करण सिंह पटेल, रमा शंकर शुक्ला, शशीकांत मिश्रा, राजाराम मौर्या, डॉ प्रमोद कुमार पांडेय, अर्जुन प्रसाद, वैद्य श्याम कृष्ण, रंजना सिंह, दयावती देवी, सुनीता साहू, मोबीना वारसी, माया देवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial