आजमगढ़ : 73वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन, आजमगढ़ के प्रांगण में दिनांक-26.01.2022 को भव्य परेड का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त, आजमगढ़ मण्डल विजय विश्वास पंत व पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ अखिलेश कुमार द्वारा ध्वजारोहण कर परेड का मान-प्रणाम स्वीकार करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आजमगढ़अमृत त्रिपाठी भी मौजूद रहे । अतिथि गण का स्वागत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल व अन्य अधीनस्थ अधिकारी /कर्मचारीगण द्वारा किया गया।
तदोपरांत मुख्य अतिथि व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा भव्य परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में सम्मलित आठ टोलियों का नेतृत्व (प्रथम परेड कमाण्डर) क्षेत्राधिकारी सगड़ी, आजमगढ़ महेन्द्र शुक्ला, द्वितीय परेड कमाण्डर प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार व तृतीय परेड कमाण्डर विजय कुमार सिंह एसआईएपी, रिजर्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ द्वारा किया गया । मण्डला आयुक्त आजमगढ़ द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को शुभकामनाये दी गयी।
इस अवसर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउड मे 05 सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 1. गणेश वंदना सामुहिक डान्स 2. देशभक्ति गीत सामुहिक डान्स, 3. देश भक्ति गीत- रि0का0 अमित कुमार गौड़, म0का0 अनामिका शुक्ला, म0का0 अराधना मिश्रा के द्वारा प्रतिभाग लिया गया ।
एडीजी जोन वाराणसी द्वारा मुख्यालय स्तर से तीन अधिकारी थानाध्यक्ष महाराजगंज हिरेन्द्र प्रताप सिंह, कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड- ए चन्द्रमा मिश्र और आरक्षी यशवन्त कुमार सिंह सर्विलांस सेल को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह रजत से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया ।
