Breaking News

गणतंत्रता दिवस पर शांति सद्भावना सम्मान 2022 से सम्मानित हुये आर्टिस्ट चंद्रपाल राजभर

Spread the love
देश का नाम रोशन कर रहे सुल्तानपुर जनपद के आर्टिस्ट,लेखक,शिक्षक,एंव वैज्ञानिकवादी सामाजिक कला चिंतक चंद्रपाल राजभर एक बार फिर शांति सद्भावना सम्मान 2022 से सम्मानित हुए हम सभी को गर्व होता है जब हमारे जनपद की हस्तियां विश्व पटल पर जाकर जनपद और देश का नाम रोशन करती हैं ऐसे शख्सियतों को देश भी नमन करता है ऐसे में प्राथमिक विद्यालय रानीपुर कायस्थ कादीपुर के शिक्षक चंद्रपाल राजभर को 26 जनवरी 2022 गणतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शांति सद्भावना सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया यह सम्मान राजभर को कोरोना का काल में लोगों की सेवा करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए और अपनी एक अलग पहचान बनाने के साथ-साथ लोगों को प्रेरित करने एंव इनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए गणतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शांति फाउंडेशन गोण्डा ने आर्टिस्ट चंद्रपाल राजभर को शांति सद्भावना सम्मान 2022 से सम्मानित किया वही चंद्रपाल राजभर लगातार इस करोना काल में देश की चेतना और जागृति बढ़ाने के लिए ऑनलाइन कलाकृतियों के माध्यम से जन जागृति फैलाने का कार्य करते चले आ रहे हैं इनके इस कार्य की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है वही देशवासियों ने इस सम्मान पत्र को मिलने पर खुशी जताई है

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial