प्रयागराज :- प्रयागराज जिले के गौहनिया स्थित मदीना मार्केट में एआईसीटी कंप्यूटर सेंटर पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर शान से फरहाया गया राष्ट्रध्वज। क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों व समाजसेवी पत्रकार ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी। वहीं दर्जनों लोगों को इस शुभ अवसर पर कंबल वितरण किए गए। मिश्रा बंधु भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे . देशभक्ति गीत गाकर पत्रकार समाजसेवी देशवासियों को बधाई दी। बुधवार के दिन गणतंत्र दिवस के अवसर पर मदीना मार्केट में क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो सीआईबी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सबसे पहले झंडारोहण का आयोजन किया गया। थाना अध्यक्ष घूरपुर धीरेंद्र सिंह ने झंडारोहण की। क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो आफ इंडिया के मंडल अध्यक्ष प्रयागराज परवेज आलम, समाजसेवी मुकेश द्विवेदी, जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, राशिद हयात, समाज सेविका मंजू संत, छविनाथ मोo शैफी, पाठक, राज करण पटेल मोसिम खान, इस्तेखार अहमद, नियमत हुसैन, राकेश संत, धर्मराज हरिजन आदि मौजूद रहे इस दौरान क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो आफ इंडिया के पदाधिकारियों ने थाना अध्यक्ष धीरज सिंह मिश्रा बंधुओं को संस्था के द्वारा सर्टिफिकेट अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया व देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई .
