आजमगढ़ :- रानी की सराय शेख रहमत इंटर कॉलेज में 26 जनवरी के शुभ अवसर पर रानी की सराय के पूर्व ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद ने झंडारोहण किए पूर्व ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद ने बताया कि आज हम लोग यहां पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ 73वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं यह हमारे वीर जवानों की शहादत की देन है जिससे हम और हमारा परिवार सुरक्षित है साथ ही साथ मैं उनका भी दिल की गहराइयों से धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमारे देश को सुंदर और सुशील संविधान बना कर देने वाले संविधान निर्माता जिन्हें हिंदुस्तान में ही नहीं पूरे विश्व में जाना जाता है माननीय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने अपने अथक प्रयास से भारत का संविधान बनाया जिससे हर समाज के व्यक्तियों को हक और अधिकार दिए यह हमारे भारत के लिए गौरव की बात है
