आजमगढ़ :- बता दें कि 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर निषाद पार्टी के नेता प्रशांत सिंह द्वारा आजमगढ़ जिले के बुढ़नपुर तहसील स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को याद किया गया तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन करते हुए पुष्प अर्पित किया गया …. वही क्षेत्र के लगभग दो दर्जन से अधिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान पूर्वक माल्यार्पण करते हुए उन्हें अंग वस्त्र देकर उनका मान और सम्मान बढ़ाया जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा है ….. इस दौरान निषाद पार्टी के नेता प्रशांत सिंह ने बताया कि यहां के लोगों का सेवा करने का मुझे अवसर मिला है ….. जिन्होंने देश के लिए लड़ाई लड़ी तथा स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया …उन लोगों के परिजनों के सम्मान में हमेशा खड़े रहेंगे … साथ ही साथ अपने क्षेत्र के विकास में जो भी जरूरत पड़ेगी उसके लिए सदैव तैयार रहेंगे ……
