आजमगढ़ :- अतरौलिया से है … जहाँ क्षेत्र के मदिया पार मोड़ पर गुप्ता मिष्ठान मंडार एवं जलपान गृह का रविवार को क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया …. आपको बतादें कि मदिया पार मोड़ पर मिष्ठान की अच्छी दुकान नहीं थी जहां आज इस दुकान के खुल जाने से लोगों में खुशी व्याप्त है …. वहीं दुकान के संचालक अशोक कुमार गुप्ता का कहना है कि यहां पर मिष्ठान की अच्छी दुकान ना होने के कारण लोगों को इधर-उधर जाना पड़ता था जिसे ध्यान में रखते हुए तथा शुद्धता पर विशेष ध्यान देते हुए यह दुकान खोली गई है …. जिसमें लोगों के बैठने उठने के व्यवस्था के साथ ही उचित रेट पर मिठाईयां तथा खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध रहेगी, साथ ही साथ शादी विवाह जैसे अन्य शुभ अवसर पर भी लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी …. अन्य लोगों की अपेक्षा मिठाइयों में अच्छी क्वालिटी दी जाएगी, अच्छे गुणवत्ता वाली मिठाईयां तथा उसी हिसाब से लोगों को पैसा भी देना होगा .
