Breaking News

आजमगढ़ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने यूपी टीईटी परीक्षा-2022 के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Spread the love
आजमगढ़ :- आज दिनाँक- 23.01.2022 को जनपद में आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा- 2022 को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी आजमगढ़ अमृत त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा परीक्षा के दौरान लगातार भ्रमणशील रहकर विभिन्न परीक्षा केन्द्रों प्रतिभा निकेतन स्कूल थाना कोतवाली, आजाद मेमोरियल हाफिजपुर थाना कोतवाली, बाबा बैजनाथ इण्टर कालेज थाना कंधरापुर, हरिशचन्द्र इण्टरमीडिएट कालेज थाना कंधरापुर, राजेन्द्र स्मारक इण्टर कालेज रानी की सराय व अन्य परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण /भ्रमण किया गया . इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को चेक करने के साथ ही परीक्षा को निष्पक्ष पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने हेतु ड्यूटीरत कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial