Breaking News

बैंकों में पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

Spread the love

फतेहपुर। बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले की पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने बैंक कर्मियों को हिदायत दिया कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करें। बैंक आने वाले ग्राहक भी मास्क लगाकर ही आएं। इसके अलावा पुलिस ने वाहन व मास्क चेकिंग अभियान भी चलाया। जिसमें कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में शुक्रवार जिले के सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले बैंक परिसर में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने बैंक कर्मियों से आहवान किया कि यहां कोविड-19 की गाइडलाइन का हर हाल में पालन किया जाए। बैंक में अनावश्यक भीड़ न लगने पाए। पुलिस कर्मियों ने बैंक में खड़े लोगों से भी वार्ता की और उनका बैंक आने का कारण भी पूछा। जिन व्यक्तियों ने मास्क नहीं लगाया था उन्हें हिदायत दी गई। उधर जिले की पुलिस ने विभिन्न चौराहों एवं मार्गों पर मास्क व वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया। जिससे लोगों के बीच हड़कंप मचा रहा। चेकिंग अभियान देख तमाम लोग दूसरे मार्गों का सहारा लेकर गन्तव्य की ओर रवाना हुए। अभियान के दौरान पुलिस ने कई लोगों का मास्क न लगाने पर चालान किया। उधर तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना कागजात के दौड़ रहे वाहन सवारों पर भी कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial