Breaking News

जंगल में किशोरी की हत्या, रेप की आशंका

Spread the love

फतेहपुर। कोर्राकनक के जंगल में शनिवार एक किशोरी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। जिसका शव सरसो के खेत में किशोरी के शरीर के अस्त-व्यस्त कपड़ों के साथ शव दिखने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के हुजूम के बीच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें दौड़ाई गई हैं।
किशोरी का कत्ल किए जाने का यह मामला ललौली थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र के कोर्रा गांव की निषाद बिरादरी की 17 साल की लड़की सुबह छह बजे शौच को जंगल गई थी। घंटे भर का समय बीतने के बावजूद जब वह वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। इसी बीच गांव के ही मलखान के खेत में ग्रामीणों को किशोरी का शव दिखा। जिसकी जानकारी पहचान के बाद परिवार वालों को दी। परिजनों की इत्तला पर कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। तफ्तीश के दौरान किशोरी के गर्दन में गहरे चोट के निशान मिले और शरीर में पहने कपड़े अस्त व्यस्त हालात में मिले। डीएसपी सदर संजय कुमार िंसह ने बताया कि किशोरी, शौच को घर से निकली थी, जिसकी किसी ने गला में चोट पहुंचा करके की है। मृतका के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial