Breaking News

डीसीएम ने चार को कुचला, तीन की मौत

Spread the love

फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार डीसीएम ने खराब पिकअप बना रहे मिस्त्री सहित चार को कुचल दिया। घायलों में तीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मृतकों के परिवारीजनों के बीच कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर महिचा मंदिर पुलिस चौकी के समीप अचानक खराब हुई पिकअप को कस्बा निवासी धर्मेंद्र उर्फ भूरा (25) मैकेनिक अपने तीन साथियों सोनू (23), बब्बू (27), पिंटू (24) के साथ बना रहा था। इस दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप सड़क किनारे पलट गई। हादसे में मैकेनिक धर्मेंद्र उर्फ भूरा, बब्बू व पिंटू की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई, जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सोनू को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक की तलाश की जा रही है। उधर जब मृतकों के परिवारीजनों को दुर्घटना की जानकारी हुई तो उनके बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों को पास-पड़ोस के लोग ढाढंस बंधाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial