Breaking News

खेलकूद, स्वच्छता व जल संरक्षण के कार्यों में भाग लेकर जनपद को बढ़ाएं आगे : डीएम

Spread the love

युवक व महिला मंगल दलों को मिली खेल सामग्री

फतेहपुर। युवक/महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन के लिए खेल सामग्री का वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रातः 10ः00 बजे कालीदास मार्ग, लखनऊ पर ऑनलाइन माध्यम से किया। कलेक्ट्रेट एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डीएम समेत युवक व महिला मंगल दलों ने कार्यक्रम का सजीवन प्रसारण देखा।
स्थानीय स्तर पर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने 11 युवक व 10 महिला मंगल दलों को खेल सामग्री वितरित की। डीएम ने मंगल दलों से अपेक्षा की है कि वे अपने-अपने गांवों में विभिन्न रचनात्मक कार्यों के माध्यम से गांव को बेहतर बनाने के लिए सरकार के कार्यों में सहभागी बनें। इन दलों से खेलकूद, स्वच्छता, वृक्षारोपण, जल संरक्षण आदि कार्यों में भाग लेकर देश, प्रदेश व जनपद को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि 360 मंगल दलों को वितरित करने हेतु शासन से खेलकूद सामग्री उपलब्ध कराई गई है। जिसका वितरण शीघ्र कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश, अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेन्द्र प्रताप, जिला युवा कल्याण अधिकारी मनोज कुमार यादव सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial