Breaking News

निर्यात में आने वाले अवसर व चुनौतियों की दी जानकारी

Spread the love

फतेहपुर:- फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, विदेश व्यापार महानिदेशालय, एमएसएमई विकास संस्थान, ईसीजीसी संयुक्त रूप से इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन व लघु उद्योग भारती के बैनर तले बुधवार को शहर के एक हाल में निर्यात संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों को निर्यात में आने वाले अवसर व चुनौतियों की जानकारी दी गई।
मुख्य विशेषज्ञ संयुक्त महानिदेशक विदेश व्यापार आईटीएस अमित कुमार, एमएसएमई विकास संस्थान के संयुक्त निदेशक वीके वर्मा, ईसीजीसी कानपुर के शाखा प्रबंधक रजनीश सेन ने उपस्थित उद्यमियों को कई अहम जानकारी दी। अमित कुमार ने निर्यात के संबंध में जरूरी दस्तावेज, प्रेलखन व प्रक्रिया के बारे में बताया और निर्यात पर दी जा रही वित्तीय रियायतों और सहायता की जानकारी भी प्रदान की। छोटे व मंझोले उद्यमियों को दी जाने वाली सहायता के बारे में बताया। रजनीश सेन ने निर्यात जोखिम, सुरक्षा व कवच के बारे में बताया। जिससे निर्यात के ऊपर भुगतान सुरक्षित रहे और निर्यातक आसानी से निर्यात कर सकें। आलोक श्रीवास्तव ने निर्यात संवर्धन परिषद के द्वारा निर्यातक की दिशा में संपूर्ण जानकारी से अवगत कराया। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उनके संस्थान द्वारा संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला। लघु उद्योग भारती संयोजक मनोज गांधी ने स्थानीय चुनौती व समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया। राइस मिल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने चावल निर्यात में आ रही समस्याओं से अवगत कराया और अधिकारियों से निस्तारण की अपेक्षा भी की। संचालन फियो संयोजक आलोक कुमार श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial