Breaking News

गैर जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : डीएम

Spread the love

जिला सैनिक बंधु की बैठक में लंबित प्रार्थना पत्रों की डीएम ने की समीक्षा
फतेहपुर : जिला सैनिक बंधु की मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने लंबित व वर्तमान में प्राप्त चार प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए 31 दिसंबर तक निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने साफ किया कि गैर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विकास भवन सभागार में बुधवार को जिला सैनिक बंधु की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में आयोजित हुई। डीएम ने लेफ्टिनेंट कर्नल को निर्देश दिए कि जो शिकायती पत्र प्राप्त होते हैं वह बैठक के पूर्व निस्तारण व प्रगति की रिपोर्ट से अवगत कराएं। ताकि गैर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बैठक के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) को नामित किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) विनय कुमार पाठक, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले0 कर्नल सलिल टंडन, एलडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, पूर्व सैनिक में बीके अवस्थी, अश्वनी अग्निहोत्री, आरडी शुक्ला, विद्याभूषण तिवारी, रामसरन अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial