Breaking News

तमिलनाडु में शहीद हुए देश के वीर सपूतों को क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की

Spread the love
प्रयागराज – जसरा : 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारत के मुख्य सैन्य सलाहकार जनरल बिपिन रावत उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत एवं 11 अन्य सैन्य अधिकारी शहीद हो गए थे। हेलीकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे जिनमें से एक सैन्य अधिकारी जनरल वरुण सिंह बुरी तरह घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारियों की शहादत से पूरा देश गमगीन है। जिसके परिपेक्ष में क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया इकाई प्रयागराज के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी मंडल अध्यक्ष प्रयागराज परवेज आलम प्रयागराज के नेतृत्व में सभी  पदाधिकारी मेंबर सदस्य समाजसेवी ने जसरा ब्लाक मुख्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए सभी पदाधिकारियों ने दिवंगत सैन्य अधिकारियों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए गंभीर रूप से घायल वरुण सिंह के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के मेंबर और पदाधिकारी ने अंत में 2 मिनट का मौन रखकर शहीद हुए सैन्य अधिकारियों के आत्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  राजेश चतुर्वेदी माइनॉरिटी
जिला अध्यक्ष प्रयागराज राशिद हयात व्यापार मंडल सुरेंद्र केसरवानी सागर केसरवानी मोसिम खान महफूज अहमद नियामत हुसैन राजकरन पटेल मोहम्मद आरिफ अतुल यादव राजेश साहू भीम पटेल एवं सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial