Breaking News

सर्वमान्य होगा राष्ट्रीय नेतृत्व का निर्णय

Spread the love

अपना दल एस की मासिक बैठक में विस चुनाव पर चर्चा
फतेहपुर : अपना दल एस की मासिक बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि गठबंधन पर राष्ट्रीय नेतृत्व का निर्णय सर्वमान्य होगा। पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। गांव-गांव जाकर पार्टी का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
मासिक बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल उमराव ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव का समय बेहद नजदीक आ गया है। इसलिए पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं। कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी का किसी भी दल से गठबंधन हो सकता है। इसका निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व का होगा और वह सभी के लिए सर्वमान्य होगा। उन्होने कहा कि वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल एवं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल के निर्देशानुसार पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। जिससे पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराई जा सके। इस मौके पर जिला महासचिव अमित तिवारी, मनोज साहू, अनिल सिंह पटेल, शैलेंद्र पटेल, लालमन पटेल, उमेश विश्वकर्मा, राजू पटेल, मनोज सिंह पटेल, महिला मंच जिलाध्यक्ष सीता उमराव, सुल्तान दादा, राजकुमार उमराव, अभय सिंह पटेल, राजेंद्र मौर्य, आशुतोष मिश्रा, पुष्पराज सिंह, आशीष पटेल, अनीश, गोकुल, आनंद, राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial