Breaking News

आनलाइन व्यापार के खिलाफ लड़ी जाएगी निर्णायक लड़ाई : टाटा

Spread the love

फतेहपुर:-  आगामी उन्नीस दिसंबर को लखनऊ के रवींद्रालय में आयोजित होने वाली खुदरा व्यापार रैली को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में जिले से खुदरा व्यापारी शामिल हों। राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि आनलाइन व्यापार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।
बैठक से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता व राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद्र बाबू टाटा का स्थानीय व्यापारियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में खुदरा व्यापारियों ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे ने की। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 19 दिसंबर को लखनऊ के रवींद्रालय में खुदरा व्यापार रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें खुदरा व्यापार व खुदरा व्यापारियों के साथ पांच सूत्रीय मांगों को उठाया जाएगा। उन्होने कहा कि रैली को सफल बनाकर आनलाइन व्यापार की कमर तोड़ने का काम किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि आनलाइन व्यापार की वजह से खुदरा व्यापारियों को हो रही क्षतिपूर्ति के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। जिलाध्यक्ष श्री शिवहरे ने बताया कि व्यापारिक हितों की लड़ाई में जनपद की भूमिका सदैव ही अग्रणी रही है। इस लड़ाई में भी जनपद के व्यापारी अपनी पूरी क्षमता के साथ 19 दिसंबर को लखनऊ कूच करेंगे। बैठक के दौरान नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौरभ मिश्रा को सौंपी गई। सभी ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक का संचालन महामंत्री संजय लाला ने किया। इस मौके पर सात्विक तिवारी, आयुष ठाकुर, युगराज सिंह, बलराम सिंह, रामजी, मोहन, फैज, अशफाक, रजत, यशवीर सिंह, सुनील, शिवा, हिमांशु भारती, अभिजीत, फराज, उत्कर्ष, अनुभव राजन, अभय प्रताप सिंह, मयंक सिंह राठौर भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial