Breaking News

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Spread the love

निर्धारित दूरी पर तैनात करें महिला सफाई कर्मी : श्यामलाल
फतेहपुर:-  राज्य महिला कर्मचारी आयोग के सदस्य श्यामलाल बाल्मीकि ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि महिला सफाई कर्मियों को नियमानुसार निर्धारित दूरी पर तैनात किया जाए। रेल बाजार व मलिन बस्तियों में जलभराव को निकाला जाए जिससे बीमारियां न पनप सकें। उन्होने कहा कि शासनादेश का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। निहित प्राविधानों के तहत कार्य किए जाएं।
एक दिवसीय भ्रमण पर आए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य श्यामलाल बाल्मीकि ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने परियोजना निदेशक डूडा को निर्देश दिए कि शासनादेश के अनुसार सफाई कर्मियों को नियमानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संविदा सफाई कर्मियों के पीएफ कटौती की गई है। फंड की धनराशि कहां जमा है उसकी निकासी कराकर संबंधित को लाभान्वित किया जाए। सफ़ाई कर्मियों से कहा कि यदि कोई समस्या हो तो लिखित रूप से दी जाए, समस्या का निदान कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासनादेश का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। निहित प्राविधानों के तहत ही कार्य किया जाए। उन्होंने बताया कि सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि कर्मचारियों को अब ठेकेदार नौकरी से नहीं निकाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि इज्जत घर बने और लाभार्थियों को शत प्रतिशत दिए जाएं। जिसे प्रयोग करने से अनेक बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। जो सफाई कर्मी सेवानिवृत्त हुए हैं और लाभ की पत्रावली लंबित है, सूची बनाकर दी जाए। ताकि कार्यवाही कराकर भुगतान किया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा समाज को जितनी सुविधाएं दी गई अन्य सरकारों में नहीं मिली। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, ईओ नगर पालिका परिषद मीरा सिंह, पीओ डूडा, ईओ बहुआ, बिंदकी, सहायक श्रमायुक्त सहित स्वास्थ्य व नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial