आज़मगढ़ : अतरौलिया क्षेत्र के गजेंधरपट्टी अजगरा स्थित सरस्वती महिला महाविद्यालय के प्रांगण में स्वर्गीय त्रिलोकी सिंह के स्मृति में गरीब महिला और पुरुषों को साड़ी और कम्बल कि वितरण किया गया। कम्बल वितरण के बाद एक जन सभा भी की गयी। जिसकी अध्यक्षता भाजपा वरिष्ठ नेता प्रमोद सिंह ने किया। जिसके मुख्य अतिथि ओम प्रकाश सिंह, संचालक के ०पी ०सिंह ने किया। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर दौलत सिंह पालीवाल ने त्रिलोकी सिंह के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। प्रबंधक दौलत सिंह ने बताया कि मुझे मेरे भाई की कमी खल रही है।वह बहुत ही कर्मठ और ईमानदार ब्यक्ति थे। आज जो कुछ भी हो रहा है वो मेरे भाई के आशिर्वाद की देन है।उन्हीं कर्मों का फल है कि विद्यालय फल फूल रहा है। इस मौके पर अखंड प्रताप सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, विजय कुमार सिंह ,प्रवीण कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
