Breaking News

चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

Spread the love

फतेहपुर:-  चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में ओंकार स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला क्रीडा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि नायक सूबेदार हीरमनी तिवारी, सूबेदार राम सरन अवस्थी, अजय त्रिपाठी रहे। रविवार को सीपीएस स्कूल स्थित ओंकार स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वावधान में सीपीएस स्टार 11 बनाम ओंकार स्पोर्ट्स अकादमी के बच्चों के बीच एक स्वस्थ खेल भावना के जागरुक करने हेतु क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें ओंकार स्पोर्ट्स अकादमी 10 विकेट से विजयी रहा। इस प्रतियोगिता के दर्शक बड़े ही उत्साह के साथ तालियां व सीटी बजाकर दोनो टीमों का लगातार उत्साहवर्धन करते रहे और यह प्रतियोगिता बड़ी ही रोचक व मनोरंजक रही। बच्चों के अंदर खेल की भावना जागृत करने व विशेष प्रकार के खेलों के प्रति रुचि जगाने के लिए स्टेडियम में विभिन्न प्रकार के खेलों को सिखाने के लिए खेल-प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं, जो समय-समय पर अपने सिखाए खेलों का प्रदर्शन व उत्साहवर्धन करने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन कराते रहते हैं। विद्यालय के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, डा0 बंदना सिंह, अंबरीश सिंह,. एचएम रीना शुक्ला चीफ सेक्रेटरी डॉ. बंदना सिंह ने अतिथियों को बैच लगाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि क्रीङा अधिकारी द्वारा विजयी टीम को मेडल, ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय प्रांगण न केवल शिक्षा के क्षेत्र में महती भूमिका निभा रहा है बल्कि खेल के क्षेत्र में भी दिनोंदिन उन्नति और तरक्की कर रहा है बच्चे बड़े उत्साह के साथ रुचि के साथ और खेल में अपना करियर बनाने की भावना के साथ स्पोर्ट्स अकादमी में प्रवेश लेते है, यहां पर प्रशिक्षित कोच के माध्यम से इन्हें विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है और बाहर की टीम के साथ इनका मनोबल बढ़ाने के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। जिससे यहां के बच्चों का खेल के प्रति रुझान जागृत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial