खागा/फतेहपुर:- नगर में माहेश्वरी मार्केट जीटी रोड स्थित खागा इंडेन गैस सर्विस के तत्वाधान में 101 पात्रों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किया गया। जिसमें उज्जवला योजना द्वितीय का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र योजना से वंचित नहीं रहेगा। सरकार की मंशा के अनुरूप शेष बचे सभी पात्रों को इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ दिया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर गुप्ता ने आए हुए लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना अपने अंतिम पड़ाव की ओर चल रही है। इसलिए सभी पात्र लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना में जो भी सामान मिल रहा है वह पूरी तरह निःशुल्क है इसका कोई भी शुल्क नहीं देना है और न ही बाद में इसका लोन चुकता करना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा तमाम तरह की योजनाएं चल रही हैं। जैसे की अभी तक हमारी माताओं बहनों को राशन कार्ड में पांच किलो अनाज मुफ्त मिलता था परंतु अब इसे बढ़ाकर दस किलो कर दिया गया है साथ ही किसान सम्मान निधि की राशि भी दोगुना कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश हित सर्वापरि देखते हुए किसान से संबंधित तीनों कानून वापस कर लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने प्रथम कर्तव्य को देखते हुए देश की अखंडता और एकता के खिलाफ सभी खड़यंत्र को प्रथम वरीयता में खत्म करना है। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश माहेश्वरी ने आए हुए लाभार्थियों से सावधानी पूर्वक गैस इस्तेमाल का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डिलीवरीमैन और गैस एजेंसी कर्मचारियों द्वारा बताए गए सुरक्षा नियमों का पालन के साथ ग्राहक गैस का इस्तेमाल करें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने आए हुए लाभार्थियों से कहा कि अगर आपके पास पड़ोस में कोई भी गरीब अभी इस योजना से वंचित हो तो जल्द से जल्द गैस एजेंसी संपर्क करें। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीराम साहू ने किया। इस मौके पर खागा गैस एजेंसी प्रबंधक धर्मेंद्र मिश्रा, उप प्रबंधक सत्य प्रकाश शुक्ला उर्फ रिंकू शुक्ला सहित सनी मोदनवाल, श्रीराम निर्मल, धीरेंद्र सिंह, चांद अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
