Breaking News

बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस को लेकर बसपा कार्यकर्ताओ की बैठक सम्पन हुई

Spread the love

फ़तेहपुर :-  संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के 66वें परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर बसपा कार्यकर्ताओ की बैठक सम्पन हुई जिसमें कार्यक्रम स्थल का जायज़ा लेने के साथ ही कार्यक्रम को भव्यता के साथ काराये जाने पर चर्चा की गयी।
रविवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमो को लेकर नहर कालोनी प्रांगण में बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष नीरज पासी की अध्यक्षता में तैयारी को लेकर बैठक की गई। इस दौरान कार्यक्रम स्थल नहर कालोनी में बनने वाले मंच, बैठक व्यवस्थाओं एवं पंडाल आदि का जायज़ा लेकर तैयारियो को लेकर संतोष व्यक्त किया गया। जिलाध्यक्ष नीरज पासी ने बताया कि संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का 66वां परिनिर्वाण दिवस भव्यता के साथ मनाया जायेगा। जिसमे जनपद के सभी छहों विधानासभा से बड़ी तादात में पार्टी कार्यकर्ता एवं बाबा साहब की अनुयायी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमन्त्री बाबू लाल भंवरा, बहुजन समाज पार्टी के मुख्य सेक्टर प्रभारी प्रयागराज मंडल गुलाब चमार, अतुल कुमार टीटू, डा. दीप गौतम, अरुण केशकर, आंनद पासी आदि उपस्थित रहेंगे। उंन्होने कहाकि मंच पंडाल एवं बैठक व्यवस्थाओं आदि की तैयारियों पूरी हो चुकी है। सोमवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इस मौके पर जिला महासचिव सोनू गौतम, सदर विधानासभा अध्यक्ष वकील अहमद, मान सिंह लोधी, सूर्य कुमार गौतम, विनोद गौतम, मो0 इस्माइल, फरहान आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial