Breaking News

सय्यद एहतेशाम के नेतृत्व में सैकड़ो मुस्लिम नौजवानों ने किया भाजपा (अ.मो.) प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

Spread the love

आज़मगढ : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुंवर बासित अली  के आज आज़मगढ आगमन पर शिब्ली नेशनल कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी समिति (अल्पसंख्यक मोर्चा) सय्यद एहतेशाम हैदर द्वारा सैकड़ों मुस्लिम नौजवानों के साथ फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। सैकड़ो वाहन के जुलूस के साथ सय्यद एहतेशाम हैदर ने शहर की सीमा पर प्रदेश अध्यक्ष के काफिला का स्वागत किया और काफिले को बीजेपी कार्यालय लेकर पहुंचे। कार्यालय मे सय्यद एहतेशाम हैदेर और उनके समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली का फूल मालाओं से स्वागत किया।
इस मौके पर सय्यद एहतिशाम ने कहा कि अब तक सपा व बसपा ने हमारे (मुसलमानों) के वोट का केवल दुरुपयोग किया सत्ता को हथियाने के लिए पर अब मुसलमान इनके झांसे में नही आने वाला है। हम आजमगढ ही नहीं पूरे प्रदेश मे भ्रमण करके प्रदेश की भाजपा सरकार व केंद्र की मोदी सरकार कि अल्पसंख्यको के लिए चल रही सारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराएँगे और आने वाले 2022 के चुनाव मे 300 प्लस सीट जीतकर प्रदेश मे फिर से भाजपा सरकार बनाने का काम करेंगे। प्रधानमंत्री मोदीजी के नारे “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” ही UP सरकार का भी नारा है और इस सरकार ने सभी वर्ग के लिए ईमानदारी से काम किया है। इसी काम की वजह से आज प्रदेश भर में मुस्लिम नौजवान तेज़ी से भाजपा से जुड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial