Breaking News

आज़मगढ़ में दबंगों ने जबरदस्ती ग्रामीणों का रास्ता किया बंद

Spread the love

आज़मगढ़ में दबंगों ने जबरदस्ती ग्रामीणों का रास्ता किया बंद

ग्रामीणों ने लगाई जिलाधिकारी से गुहार

पूरा मामला है आजमगढ़ के सगड़ी तहसील के बिलरियागंज स्थिति सेठारी गांव का जहां कुछ दबंग लोगों ने लगभग 100 परिवारों के रास्ते को अचानक बंद कर दिया और बीच रास्ते पर दीवार उठा दी है वही ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के लेखपाल ने गलत रिपोर्ट देकर पुलिस बल को गुमराह करते हुए इस रास्ते को बंद करा दिया अब इस रास्ते के बंद होने से लगभग 100 घरों के रास्ते बंद हो गए हैं और इस रास्ते के अलावा ग्रामीणों के पास कोई भी रास्ता नहीं है वही ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यह जो रास्ता बंद किया गया वह जमीन गांव की आबादी है ना की किसी की निजी भूमि है यह रास्ता सैकड़ों साल पुराना है और हम कई पीढ़ियों से इसी रास्ते से आते जाते थे लेकिन विपक्षी पक्ष काफी मजबूत है और रसूख के कारण जबरदस्ती स्थानीय प्रशासन की मदद से रास्ते को बंद कर दिया है अब ग्रामीण रास्ते के लिए परेशान हैं और अधिकारियों के ऑफिसों के चक्कर काट रहे हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial