Breaking News

आजमगढ़ के मुबारकपुर में बच्चों के अपहरण के डर से पिता पहुंचा थाने

Spread the love

मुबारकपुर/आजमगढ़ :- थाना मुबारकपुर के ग्राम चकसिकठी शाहमहमदपुर के निवासी फैसल खान पुत्र अलाउद्दीन खान अपने दो बच्चों के साथ थाना पहुंचकर तहरीर दी कि इसरार अहमद पुत्र मखलू उर्फ मुख्तार पुरानी रंजिश को लेकर कल शाम धमकी दी थी कि फैसल खान के दोनों बच्चों को अपहरण करके ले जाने की सख्त लहजे में धमकी दी | पूर्व में पुरानी रंजिश को लेकर काफी झगड़े विवाद होते रहे हैं, फैसल खान ने कहा कि पूर्व में मेरी बीबी को भी लेकर फरार हो गया था बाद में मुझसे जोर जबरदस्ती कर तलाक भी लिखवा लिया था अब दोनों बच्चों का ही सहारा बचा हुआ है मैं किसी तरह रोजी-रोटी कमाकर बच्चों का पालन पोषण अच्छे तरीके से करता रहा हूं | मेरी जिंदगी का दोनों बच्चे ही एकमात्र सहारा बचे हैं जिसको भी इसरार पुत्र मखलू उर्फ मुख्तार ने किडनैप करके ले जाने की धमकी दिया है | मनबढ़ो के खौफ से बच्चों के पिता भागते हुए मुबारकपुर थाना के कसबा हैदराबाद पुलिस चौकी में अपनी सुरक्षा व बच्चों की सुरक्षा के लिए मदद मांगी | समाचार लिखे जाने तक फैसल खान काफी डरा, सहमा व भयभीत होकर मनबढो के खौफ से कहीं और शरण लिए हुए हैं , पुलिस प्रशासन तत्काल मनबढ़ो की तलाश में जगह-जगह छापामारी कर मुजरिम की तलाश में जुटी हुई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial