कौशांबी : जनपद मे रिद्धि सिद्धि सेवा ट्रस्ट के फाउंडर चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने रानी लक्ष्मी बाई सम्मान प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें स्नातक व इंटरमीडिएट छात्राओ की परीक्षा चायल तहसील के सात सेंटरों में कराई गई
जिसमे सराय अकिल में दो सेंटर आदर्श इंटर कॉलेज , बनवारीलाल गौतम बालिका इंटर कॉलेज व तिल्हापुर मोड़ चरवा मनौरी भरवारी के कॉलेजों में परीक्षा ली गई जिसमें विधायक संजय कुमार गुप्ता के अनुसार परीक्षा पास करने वाली कुल 40 छात्राओं का चयन किया जाएगा जो छात्रा पास होगी उसे स्कूटी प्रदान किया जाएगा और उसके साथ जो छात्राएं पास नहीं हो पाएंगे उनको को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा आपको बता दें 7 परीक्षा केंद्रों में लगभग 4000 परीक्षार्थी छात्राएं सम्मिलित हुई जहां एक ओर स्कूटी पाने के लिए छात्राएं परीक्षा दे रही हैं वहीं पर सराय अकिल के आदर्श इंटर कॉलेज में रसायन प्रयोगात्मक भूगोल प्रयोगात्मक परीक्षा व नैतिक शिक्षा की परीक्षा को रोककर विधायक संजय कुमार गुप्ता की परीक्षा कराई गई जिससे इंटरमीडिएट के अर्द्धवार्षिक परीक्षा देने दूरदराज से आए छात्र मायूस होकर अपने घरों को लौट गए आपको बता दें कि ऐसी अनोखी परीक्षा उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद अंतर्गत चायल विधानसभा में ही केवल हो रही है
इस परीक्षा के बारे में जब स्कूल के प्रधानाचार्य और अध्यापकों से संपर्क किया गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया
