Breaking News

अभियान के रूप में कार्य करके भरवाएं जाएं छात्रवृत्ति के फार्म : डीएम

Spread the love

समय से छात्रवृत्ति आवेदन न भरवाने वाले विद्यालय स्वयं होंगे उत्तरदायी : सीडीओ
फतेहपुर। ठा. युगराज सिंह महाविद्यालय में छात्रवृतित योजना के तहत प्राचार्य व प्रधानाचार्यों का प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने कहा कि अभियान के रूप में कार्य करते छात्रों के छात्रवृत्ति फार्म भरवाए जाएं। सीडीओ ने कहा कि समय से छात्रवृत्ति आवेदन न भरवाने वाले विद्यालय स्वयं उत्तरदायी होंगे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि पूर्वदशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनांतर्गत आवेदन पत्रों को ऑनलाइन 25 अक्टूबर तक किया जाना है। 28 अक्टूबर तक संस्थानों द्वारा छात्र/छात्राओं का आवेदन अग्रसारित करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कार्या में शिथिलता बरती गई तो दायित्व निर्धारण करते हुए उनके खिलाफ शासन को पत्र प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने प्रधानाचार्या से कहा कि छात्रवृत्ति के फॉर्म प्रयास करके भरवाए जाएं और त्रुटि का परीक्षण व निस्तारण किया जाए। गरीबों की मदद करने की आपके पास इच्छाशक्ति कम नहीं है। उन्होने दो दिन का समय देते हुए कहा कि अभियान के रूप में कार्य करके छात्रवृत्ति फार्म भरवाए जाएं। स्वीप कार्यक्रम, संचारी रोग व पोषण वाटिका, आजादी का अमृत महोत्सव, फिट इंडिया कार्यक्रम, प्रतिभाशाली एवं कमजोर छात्रों हेतु उपचारात्मक शिक्षण व्यवस्था, शैक्षिक गुणवत्ता, पठन पाठन, अनुशासन, स्वच्छता आदि पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कार्या को भलीभाँति से संपादित किया जाए। सीडीओ सत्य प्रकाश ने कहा कि जिन विद्यालयों के प्रकरण लंबित हैं उन्हें समयान्तर्गत रुचि लेकर आवेदनों को भरवाना सुनिश्चित करें। जिन विद्यालयों द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन समयान्तर्गत नहीं भरवाएंगे तो स्वयं उत्तरदायी होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण/सामीक्षा की दोनों पालियो में 385 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर आईएएस प्रशिक्षु नवनीत सेहरा, जिला विद्यालय निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी केएस मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित प्राचार्य/प्रधानाचार्य व अन्य सम्बंधित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial