Breaking News

प्रयागराज में संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आह्वाहन पर घूरपुर में एआईकेएमएस के कार्यकर्ताओं ने की गोलबंदी

Spread the love
प्रयागराज/घूरपुर : संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आवाहन पर सैकडो की संख्या में एआईकेएमएस कार्यकर्ताओं ने घूरपुर रेलवे क्रॉसिंग रेल के आवागमन को रोकने का प्रयास किया।लेकिन भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी ने उनके प्रयासों को असफल कर दिया। जिसकी वजह से पुलिस और कार्यकर्ताओं में भारी गतिरोध देखने को मिला। जब एसकेएम के आह्वान पर लोगों को रेलवे पटरियों को अवरुद्ध करने से पहले ही पुलिस बल द्वारा रोक लिया गया जिससे किसानों और मजदूरों ने आक्रोश में आकर लालपुर मार्ग को घंटों किया चक्का जाम जिससे प्रशासन के भी छूटे पसीने कई घंटों रोड पर ही किसानों ने अपनी मांगों को लेकर बैठे रहे।
जिसमे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करने और लखीमपुर खीरी में एक युवा फोटोग्राफर रमन कश्यप सहित 5 किसानों की कुचलने के मसले मे उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई।
इस दौरान किसानों व मजदूरों ने अपनी अन्य निम्न मांगें भी उठाईं।
1. यमुना नदी में नावों द्वारा खनन पर प्रतिबंध लगाने वाले यूपी सरकार के अवैध आदेश को निरस्त करो
2.  बड़े बड़े ठेकेदारों और कंपनियों को ऐसा करने की अनुमति देते हुए पर्यावरण की रक्षा के नाम पर श्रमिकों द्वारा पत्थर उत्खनन और       सिलिका खनन पर प्रतिबंध लगाने के आदेश को निरस्त करना।
3. 3 कृषि कानूनों और बिजली बिल 2021 को निरस्त करना।
4. सभी फसलों के एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी।
5. डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और उर्वरक की कीमतों को आधा करना।
6. रियायती दरों पर उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित करना।
7. 1940 प्रति क्विंटल की एमएसपी दरों पर धान की खरीद सुनिश्चित करना। जबकि यह 1100 रुपये पर बिक रहा है।
जब तक सरकार उपरोक्त मांगे पूरी नहीं करती यह आंदोलन जारी रहेगा। और आंदोलन को और तेज किया जायेगा।
इस कार्यक्रम को AIKMS के प्रदेश सचिव कामरेड हीरा लाल, जिला अध्यक्ष रामकैलास कुशवाहा, विनोद निषाद, सुरेश चंद्र, रामू निषाद, बब्बू निषाद, आकृति सागर, कौशांबी महासचिव फूलचंद निषाद, अध्यक्ष बच्ची लाल निषाद, आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial