Breaking News

आजमगढ़ में फरिहा रेलवे स्टेशन पर किसान आन्दोलन से पहले ही भारी मात्रा में फोर्स तैनात

Spread the love

आजमगढ़  : निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा रेलवेस्टेशन पर  लखीमपुर खीरी मे किसानों के अकारण निर्मम हत्या मे न्याय व कृषि कानून रद्द करने के लिए आज अठ्ठारह अक्टूबर को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा प्रस्तावित  रेल रोको आंदोलन को लेकर तेज तर्रार  उपजिलाधिकारी निजामाबाद राजीव रत्न सिंह और थाना प्रभारी निजामाबाद यादवेन्द्र तिवारी व फरिहा चौकी प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह दो गाड़ी पी ए सी के साथ सुबह आठ बजे से ही भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे हर आने जाने  वालो  पर पैनी निगाह रखी जा रही थी पुलिस वहीं कुछ थानक्षेत्र मे किसानों द्वारा रेल रोकने कि योजना बना रहे किसानो को गिरफ्तार कर उनके घर पर ही पुलिस तैनात करा कर रोके रही पुलिस द्वारा उचित समय पर सतर्कता दिखाई गयीं परिणाम स्वरूप  कही कोई अप्रिय घटना  घटीत नहीं हुई पूरे क्षेत्र मे शान्ति ब्यवस्था सामान्य रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial