Breaking News

बिंदकी विधायक ने चौपाल में सुनी समस्याएं

Spread the love

फतेहपुर:-  बिंदकी विधायक करन सिंह पटेल ने विधानासभा क्षेत्र के पांडेपुर व सिकरोढी में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते हुए उनका उचित समाधान कराया। 239 विधानासभा बिंदकी से भाजपा विधायक करन सिंह पटेल क्षेत्र में सक्रिय रहने के साथ ही भाजपा के आम कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्रवासियों की छोटी-छोटी समस्याओं से लेकर बड़ी से बड़ी परेशानियों को गंभीरता से लेकर निस्तारित कराने के लिए जाने जाते हैं। विधानासभा चुंनाव के पूर्व विधायक करन सिंह पटेल द्वारा कार्यकर्ताओ से संवाद कर उनकी समस्याओं को जानने के लिए लगातार भ्रमण किया जा रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं की समस्याओं को संबंधित अधिकरियो के ज़रिए शीघ्र निस्तारित कराने के लिये निर्देशित करने के साथ ही क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए हर स्तर से प्रयत्नशील रहते हैं। विधायक द्वारा क्षेत्र की जनता के लिए हर समय उपलब्ध रहने के कारण लोकप्रिय है। क्षेत्र के भ्रमण के दौरान अश्वनी तिवारी, श्याम तिवारी, शिवाकान्त तिवारी, शिवम पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial