Breaking News

मूर्ति विसर्जन हेतु पालिका ने भिटौरा घाट में खुदवाए गड्ढे

Spread the love

फतेहपुर:-  शारदीय नवरात्र पर्व का समापन मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ हो गया। नौ दिनों तक लगातार देवी भक्तों ने मां की अराधना की। विजयदशमी पर्व के बाद मां दुर्गा की मूर्तियों को भू-विसर्जन करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। जिसको लेकर नगर पालिका परिषद की टीम ने भिटौरा घाट पर गड्ढे खुदवाने का कार्य शुरू कर दिया। ईओ मीरा सिंह ने निर्देशित किया कि गड्ढे खोदने का कार्य समय से पूर्ण करके रूट की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करा लें।
मां दुर्गा की मूर्तियों का भू-विसर्जन कराए जाने को लेकर नगर पालिका परिषद ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कल (आज) समूचे जनपद में विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा। शनिवार को मां की मूर्तियों का जिले के विभिन्न घाटों पर भू-विसर्जन किया जाएगा। भू-विसर्जन की तैयारियों को लेकर नगर पालिका परिषद की टीम ने भिटौरा घाट पर गड्ढे खुदवाने शुरू कर दिए हैं। पालिका की जेसीबी के साथ कर्मी दिन रात लगे हुए हैं। समय रहते कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। गड्ढे खोदने के कार्य का निरीक्षण करते हुए ईओ मीरा सिंह ने कहा कि कार्य को समय रहते पूर्ण कर लिया जाए। तत्पश्चात रूट की सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली जाए। भक्तों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस कार्य में किसी भी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर राकेश कुमार गौड़, मोहम्मद हबीब भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial