Breaking News

आजमगढ़ में पराली व्यवस्था का जमकर हुआ विरोध

Spread the love
आजमगढ़: हार्वेस्टर मालिक संघ ने पराली व्यवस्था का किया विरोध। जमकर किया नारेबाजी। फसल का अवशेष मनरेगा से
 हटाया जाय। हार्वेस्टर मालिक संघ सगड़ी ने गुरुवार को प्रदर्शन कर जिलाधिकारी द्वारा जबरदस्ती लागू की जा रही पराली
 मैनेजमेंट और जीपीएस सिस्टम का जमकर विरोध किया और कहा कि यह व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बेमतलब है। 
इससे किसानों का भी नुकसान है। इस व्यवस्था से धान की फसल की पराली खेत में ही बिखर जाएगी साथ ही 30 परसेंट
 धान भी खेत में ही नष्ट हो जाएगा। जिसे दो तरफा नुकसान होगा।
बता दे की सगड़ीतहसील के ईसरापार रामगढ़ बाजार में प्रदर्शन के बाद बैठक कर संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार राय ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा हार्वेस्टर मशीनों के साथ यस यम यस और जीपीएस सिस्टम सिस्टम अनिवार्य कर दिया गया। यह निर्णय बेतुका और मनमाना है। जिसका हम लोग पुरजोर विरोध करते हैं। इससे हार्वेस्टर मालिकों सहित किसानों का भी नुकसान है। संघ के संरक्षक सोनू सिंह ने कहा कि पराली की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी नहीं है।पराली की व्यवस्था किसान द्वारा की जानी चाहिए अथवा मनरेगा के तहत पराली को गौशालाओं में भेजा जाए। जिससे फसल के अवशेष का सदुपयोग हो जाएगा। संगठन के संघ के लोगों ने कहा कि यह निर्णय नहीं बदला गया तो हम धरना और प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। संघ के लोगों ने निर्णय किया कि शनिवार को उप जिलाधिकारी को पत्र भी सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial