Breaking News

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मेडिकल स्टोर का किया शुभारंभ

Spread the love

फतेहपुर : – शहर के लखनऊ रोड बाईपास स्थित प्रेम मेडिकल स्टोर का शुभारम्भ गुरूवार उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने हवन पूजन करके फीता काटकर किया। प्रोपराइटर प्रेमदत्त उमराव ने बताया कि मेडिकल स्टोर में उच्च कोटि की दवाएं उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक की संतुष्टि ही हमारी ग्राहक सेवा होगी।
संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने क्षेत्र के लिए उपलब्धि बताते हुए कहा कि चिकित्सा सेवा में मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया गया है। जिसका लाभ सभी को प्राप्त होगा। इस अवसर पर प्रेमदत्त उमराव, चंद्रपाल उमराव, अरुण उमराव, श्रवण कुमार दीक्षित, शिवदत्त त्रिपाठी, गंगासागर पाटिल, राशीद बाबा, अंबिका, अमरनाथ मौर्य, संजय श्रीवास्तव, मो. असलम, अशोक कुमार, डीपी यादव, प्रकाश रामानन्द, सदाशिव मिश्रा, राजन, जगदीश, दिनेश यादव, अचल सिंह, मुन्ना, दिनेश सैनी, रामदास, सुमित, मनोज मिश्रा, बबलू पांडेय भी मौजूद रहे। पूजन कार्यक्रम आचार्य व्यास मुनि ने कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial