Breaking News

कुर्मी क्षत्रिय अन्नदाता रथ यात्रा का जिले में स्वागत

Spread the love

फतेहपुर:– कृषि को उद्योग का दर्जा दिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर निकाली जा रही कुर्मी क्षत्रिय अन्नदाता रथ यात्रा का आगमन जिले में होने पर पटेल सेवा संस्थान के अध्यक्ष लाल देवेंद्र प्रताप सिंह व अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष मोहर सिंह पटेल की संयुक्त अगुवाई में स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल ने कहा कि कृषि को उद्योग का दर्जा दिए जाने सहित महासभा की ओर से कई मांगे की जा रही हैं। उन्होने बताया कि तेरह नवंबर को लखनऊ में महारैली का समापन किया जाएगा।
यात्रा में शामिल वाहन जैसे ही पटेल सेवा संस्थान के निकट पहुंचे तो स्थानीय पदाधिकारियों ने यात्रा में शामिल लोगों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार सहित अन्य पदाधिकारियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि किसानों को उनका हक दिलाने के लिए ही महासभा द्वारा महारैली निकाली जा रही है। इस रैली का शुभारंभ कपिलवस्तु से 25 सितंबर को किया गया था। विभिन्न जनपदों का भ्रमण करते हुए रैली 13 नवंबर को लखनऊ पहुंचेगी। जहां इसका समापन किया जाएगा। उन्होने बताया कि रैली के जरिए केन्द्र सरकार से मांग की जा रही है कि कृषि को उद्योग का दर्जा दिया जाए, भारतीय किसान आयोग का गठन किया जाए, देश की राजधानी में भारत रत्न लोह पुरूष सरदार पटेल का राष्ट्रीय स्मारक बनाया जाए, देश में होने वाली 2021 की जनगणना में जाति गणना कराई जाए, राज्यसभा व विधान परिषद में आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व दिया जाए, डा. स्वामी नायन आयोग की संपूर्ण रिपोर्ट लागू किए जाने सहित अन्य मांगे शामिल हैं। यात्रा का स्वागत करने वालों में मान सिंह पटेल, पुनीत कुमार भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial