Breaking News

प्रशिक्षक टेनर ने नवनिर्वाचित प्रधानों को दिया प्रशिक्षण

Spread the love

फतेहपुर। हसवा ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय परिचयात्मक एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक विक्रम सिंह ने ग्राम प्रधानों को बताया कि सरकार सबसे ज्यादा इस वक्त गांव के विकास के लिए दर्जनों योजनाओं को देकर शहर की तरह चकाचक करने का पूरा प्रयास कर रही हैं। गांव विकास के लिए प्रिया साफ्टवेयर के अनुसार ही गांव विकास खाका तैयार कर सुरक्षित किया जा रहा है। जिसमें सरकार गाँव-गाँव विकास कार्य के गतिविधियों की पूरी जानकारी बडे़ आसानी प्राप्त हो जाती है। सरकार पूरा प्रयास कर रही है कि गांव में ही रोजगार मिले तो शहर नहीं जाना पडेगा।
ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान ने प्रधानों को बताया कि हर ग्राम प्रधानों को चाहिए कि ग्राम पंचायत के जो कार्य करने है उनके सभी बिंदु पर जानकारी होनी चाहिए। सभी प्रधान अपने गांव विकास स्वयं करें। प्रशिक्षक टेनर संतोष तिवारी ने पंचायतों की अवधारणा, पचायतों की छह समितियां बनाकर क्रियाकलाप और जीपीडीपी योजना में प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि वित्तीय प्रणाली एवं ग्राम पंचायत के लेखा-जोखा की जानकारी प्रधानों को होनी चाहिए। प्रशिक्षक ट्रेनर शिवकुमार गुप्त ने प्रधानों को जानकारी दी। नीलू जायसवाल ने प्रधानों को बताया कि पहले पंचायत में इतना विकास कार्य नहीं होता था। अब सरकार गांव का विकास कार्य कराने के लिए धनराशि स्वीकृत करती हैं। खंड विकास अधिकारी गोपीनाथ पाठक ने प्रधानों को बताया कि सरकार का सपना है कि सबसे ज्यादा विकास गांव का किया जाए तो शहर की तरह गाँव भी चमकेगा। उन्होने प्रधानों से अनुरोध किया कि इतना अच्छा विकास कार्य करें कि प्रदेश में हसवा ब्लॉक नाम रोशन करे। इस मौके पर एडीओ पंचायत सत्य प्रकाश तिपाठी, शिवप्रकाश सिंह, दीपक तिवारी, राजेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र, विपिन कुमार, अजय अवस्थी, बलवीर यादव, विश्राम, कैलाश शिवहरे, जय सिंह, अनूप सिंह, सुरेश कुमार, आशीष पांडेय, जितेन्द्रनाथ, नीरज यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial