Breaking News

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ शातिर लुटेरा गिरफ्तार:महिला से लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बिहार जा रहा था आरोपी

Spread the love

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात उस वक्त दहशत फैल गई जब तेज रफ्तार लाल पल्सर बाइक पर सवार दो शातिर लुटेरों ने पुलिस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी….। जवाब में पुलिस ने भी तुरंत कंट्रोल फायरिंग की और कुछ ही सेकंड में पूरी सड़क रणभूमि में बदल गई…। इसी मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह वहीं ढेर होकर गिर पड़ा….। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया….।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान राजकुमार उर्फ डिंपल, निवासी थाना रानी की सराय के रूप में हुई है….। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक, मोबाइल फोन, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद कर लिए हैं। पुलिस अब फरार साथी पिंकेश, निवासी बिहार की तलाश में दबिशें दे रही है….।

यह वही गैंग है जिसने 3 नवंबर को सिधारी के पल्हनी क्षेत्र में एक महिला से सोने की चेन लूटकर पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी….। तभी पुलिस को सूत्रों से सूचना मिली कि वही गिरोह किसी नई वारदात को अंजाम देने के लिए बाइक पर निकला है….।
सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद लाल रंग की बिहार नंबर की पल्सर दिखते ही पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया….। लेकिन रुकने की बजाय बदमाशों ने सीधे पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से क्षेत्र में भगदड़ मच गई…। पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा….।

घायल लुटेरे को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया….। उधर फरार पिंकेश की तलाश में पुलिस की कई टीमें सक्रिय कर दी गई हैं….।
सीओ सिटी शुभम तोड़ी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी डिंपल अपने साथी पिंकेश के साथ महिला से चेन लूट कर बिहार भागने की फिराक में था….। मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ में उसे धर दबोचा….।

पुलिस का मानना है कि यह गिरोह कई अन्य वारदातों में भी शामिल हो सकता है। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने कड़ी चौकसी और हाई-इंटेंसिटी चेकिंग शुरू कर दी है….।
आजमगढ़ की इस मुठभेड़ ने एक बार फिर साफ कर दिया है—अपराध करोगे, तो कानून से बच पाना नामुमकिन है!

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial