Breaking News

पत्रकारों और महिलाओं को गिफ्ट देकर अर्पित जायसवाल ने बांटी खुशियों की मिठास

Spread the love

प्रयागराज जनपद के बारा विधानसभा क्षेत्र के गौहनिया में धनतेरस, दीपावली और भैया दूज के अवसर पर समाजसेवी और भावी प्रत्याशी कौंधियारा प्रथम वार्ड 57 से जिला पंचायत सदस्य अर्पित जायसवाल द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बारा विधायक प्रतिनिधि विजय निषाद उर्फ श्यामू निषाद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के सेवा करने वाले पत्रकारों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना था।

कार्यक्रम में अर्पित जायसवाल ने कहा कि यह पर्व न केवल परिवार और रिश्तों को मजबूत करने का अवसर है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा और सम्मान की भावना को बढ़ाने का भी माध्यम है। उन्होंने पत्रकारों और कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ये लोग समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों परवेज़ आलम, राजकरन पटेल, गौरीशंकर बिंद, अनिल कुमार बिंद, शिवाकांत बिंद सहित कुल 40 पत्रकार और समाजसेवी कार्यकर्ताओं को मिठाई और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही चार महिलाओं को भी विशेष रूप से गिफ्ट, मिठाई और अयोध्या में श्रीराम की फोटो वाली दीवल घड़ी देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अर्पित जायसवाल के साथ समाजसेवी संचित जायसवाल और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। बारा विधायक प्रतिनिधि विजय निषाद उर्फ श्यामू निषाद ने भी सभी को त्योहार की ढेरों शुभकामनाएं दी और कहा कि पर्व के समय बच्चों और परिवार के सदस्यों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने विशेष रूप से आग्रह किया कि इस बार के त्योहारों में पटाखे न फोड़े जाएं और बच्चों को पटाखों से दूर रखा जाए।

समाजसेवी अर्पित जायसवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आग्रह किया कि त्योहार की खुशियों को मिल-जुल कर मनाएं और अपने आसपास के लोगों के लिए हमेशा मददगार बने रहें।

कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित लोगों ने अर्पित जायसवाल और विजय निषाद का धन्यवाद किया और इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और पर्व को सुरक्षित और खुशहाल बनाने का संकल्प लिया।

इस प्रकार, गौहनिया में आयोजित यह कार्यक्रम धनतेरस, दीपावली और भैया दूज के पर्व को सामाजिक एकता और सम्मान के संदेश के साथ मनाने का सुंदर उदाहरण बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial